अंक ज्योतिष के अनुसार लंबी पारी खेल सकते है पंजाब से नए “मान”
मान का अंक 8, जिससे विरोधी हुए चित: पंडित शशिपाल
cnbnews4himachal
सत्य देव शर्मा
ऊना: हिमाचल प्रदेश के -जानेमाने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर अंक गणना की है।
उनके अनुसार भगवंत मान का मूलांक 8 बनता है। यह अंक शनि अर्थात न्याय का कारक है। दोनों ने ही जीवन में काफी संघर्ष के बाद ही कोई मुकाम पाया है। पंडित डोगरा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है, उन्हें इसके लिए अनेक शुभकामनाएं। पंडित डोगरा के अनुसार पंजाब में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च, 2022 को भगवंत सिंह मान ने शपथ ग्रहण की। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 + 7 = 8 अंक शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को संगरूर में हुआ है। मुख्यमंत्री का मूलांक भी 1 + 7= 8 अंक, शनि का अंक है। शनि जोकि कर्म का कारक भी है। भगवंत मान को शनि के 8 अंक ने जीवन में बहुत संघर्ष करवाया व अपने कर्म के द्बारा इस शीर्ष पद तक पंहुचाया। अंकों के हिसाब से लगता है कि पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री लंबी पारी खेल सकते हैं। ऐसा लगता है कि भगवंत मान भी लंबे समय तक पंजाब में राज करेंगे। उनके कार्यकाल में पंजाब के लोगों को न्याय मिलेगा। अंक 8 में जन्म लेने के कारण ही विरोधी चित हुए हैं। परन्तु 16 मार्च को शपथ ली है, जिसका अंक 1 + 6 = 7 बनता है। अंक 7 केतु का है और केतु मंगल तुल्य है। ऐसा लगता है कि अपना प्रभाव दिखा देगा। जहां केतु अचानक बहुत कुछ देता है, वहीं दूसरी ओर केतु बिना सिर का है, बिना लक्ष्य का भी है, कहीं भी भटका सकता है। इसलिए बहुत सोच समझ कर चलना होगा। साथ में उन्हें 2022 में 49वां वर्ष चल रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 4 + 9 = 13 = 1 + 3 = 4 राहु का अंक है, जो विपक्ष के द्वारा किसी षड्यंत्र को दे सकता है। अपने भी रच सकते हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।


CNB News4 Himachal Online News Portal