मज़दूर, किसान व आम जनता पर बेरोजगारी व महंगाई की मार पड़ रही है:संजय चौहान राज्य सचिव

शिमला:-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी की बैठक 17-18 अगस्त को पार्टी कार्यालय शिमला में हुई। इसमें पोलितब्यूरो सदस्य कॉ तपन सेन ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता कॉ ओंकार शाद ने की। राज्य सचिव कॉ संजय चौहान द्वारा राज्य की राजनीतिक व संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की गई।कॉ तपन सेन ने केंद्रीय कमेटी की बैठक की रिपोर्टिंग करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार द्वारा लागू की जा रही नवउदारवादी नीतियों के कारण मज़दूर, किसान व आम जनता पर बेरोजगारी व महंगाई की मार पड़ रही है।  सरकार देश में नवउदारवादी नीतियों लागू कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है और सांप्रदायिकता की राजनीति से देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का काम कर रही है। संजय चौहान ने कहा पार्टी देश की मेहनतकश जनता से अपील करती है कि  सरकार की किसान, मज़दूर व आमजन विरोधी नवउदारवादी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष तेज करे।●●●●●●

Check Also

चौपाल के डिंकर गांव में शिरगुल महाराज का नवनिर्मित मंदिर पहाड़ी शैली से तैयार

चौपाल के डिंकर गांव में शिरगुल महाराज का नवनिर्मित मंदिर पहाड़ी शैली से तैयार (कमलशर्मा) …