नेरवा के नेवटी के पास मोटरसाइकिल हादसा, एक व्यक्ति की मौत
नेरवा (शिमला)। नेरवा-चौपाल मुख्य मार्ग पर नेरवा से करीब 3-4 किलोमीटर दूर नेवटी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6:15 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल नंबर HP 98-0885 पर सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नदी की ओर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि उसके जिला सिरमौर का निवासी होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात के अंधेरे में गहरी खाई से शव को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
CNB News4 Himachal Online News Portal
