चौपाल शिमला मुख्य मार्ग पर चट्टाने और पेड़ गिरने से बाधित सड़क यातायात के लिए बहाल

चौपाल शिमला मुख्य मार्ग यातायात के लिए बहाल
कमलशर्मा 10-7-26
#शिमला #चौपाल:-लगातार 2 दिन से हो रही भारी वर्षा के चलते चौपाल शिमला मुख्य मार्ग पर चौपाल देहा चंबी के बीच पेड़ो के गिरने और चट्टाने खिसकने से कुछ देर के लिए बंद सड़क को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगा कर यतायात के लिए खोल दिया है पहले की तरह सुचारू रूप से वाहनों के लिए चालू कर दिया है। चौपाल से देहा (शिमला) तथा चौपाल से नेरूवा, मिन्स मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही निरंतर हो रही है लेकिन लगातार बारिश के चलते मुख्य सड़क मार्ग पर जगह जगह हल्का स्लाइड तथा पेड़ आदि गिरने पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क को जेसीबी द्वारा तुरंत साफ किया जा रहा है । विभाग ने चौपाल से उस तरफ फ़ेड़ीजपुल के बीच जेसीबी तैनात रखी है ताकि सड़क बंद होने की सुचना मिलने पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क को तुरंत खोला जा सके।

Check Also

चौपाल में पर्यावरण सप्ताह के चलते ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित