चौपाल में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित  रैली को ले कर चर्चा

कमल शर्मा
10 सितंबर 2022
चौपाल में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित  रैली को ले कर चर्चा
चौपाल:- चौपाल विश्राम गृह में भाजपा युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक जिला महासू भाजपा  युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद हेटा की अध्यक्षता में की गई
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी आगमन पर तथा युवा विजय संकल्प रैली को ले कर चर्चा की गई और अध्यक्ष ने कहा छोटी काशी मंडी में देश के प्रधानमंत्री 24 सितंबर को होने वाली युवा विजय संकल्प रैली में युवाओं का मार्ग दर्शन करेगे। देव भूमि के एक लाख युवा  विजय संकल्प रैली से जुड़ेंगे। बैठक में चौपाल क्षेत्र से अधिक संख्या में मंडी रैली में युवाओं की हाजरी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया बैठक में भाजयुमो जिला महासु अध्यक्ष विनोद हेटा , जिला उपाध्यक्ष कुलदीप मैहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक भंडारी, भाजयुमो चौपाल मंडल अध्यक्ष अतुल भंडारी,प्रदीप  दास्टा, विनोद सेठी, रोहित, ललित नेवली, दलीप सनैइक सहित सभी  युवा उपस्थित रहे।

Check Also

लोकसभा चुनाव:मंडी से विक्रमादित्य सिंह और कांगडा से आनंद शर्मा ने भरा पर्चा

मंडी से विक्रमादित्य सिंह और कांगडा से आनंद शर्मा ने भरा पर्चा सीएनबीन्यूज़4हिमाचल ब्यूरो शिमला:-मण्डी …