प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल से शिष्टाचार भेंट…………
(कमल शर्मा)
शिमला:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद रजनी पाटिल से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
कबिले गौर है, प्रतिभा सिंह की मुलाकात को हिमाचल में संगठन में नियुक्ति को ले कर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 8 और 9 अप्रैल के आस पास गुजरात मे कांग्रेस का महा सम्मेलन होंना प्रस्तावित है, ऐसा समझा जा रहा है इस से पूर्व हिमाचल में कांग्रेस संगठन की घोषणा हो सकती है। जिला और प्रदेश अध्यक्षों के साथ महा सम्मेलन से पहले राहुल गांधी के साथ सभी की ख़ास बैठक होनी है जाहिर है हिमाचल प्रदेश में सभी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सहित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होनी सुनिश्चित मानी जा रही है। बता दे दिल्ली बैठक में राहुल गांधी ने राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को 2 टुक कहा था 10 दिन के भीतर बन जानी चहिए कार्यकारनी राहुल गांधी सारी बातों को खुद मॉनिटर कर रहे है सूत्रों की माने तो बैठक में उन्होंने कड़े संकेत भी दे दिए थे। इस को कांग्रेस के भीतर टेस्ट भी माना जा रहा है कौन प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी अफीशेन्ट और कम्पिटेंट है इसी से स्लीपर सेल की पहचान भी हो जानी है संगठन के प्रति कौन कितना सीरियस है।जाहिर है अब कांग्रेस नए अंदाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ दिखनी शुरू हो जाएगी ऐसा राजनीति की समझ रखने वालों का मानना है।संकेत स्पष्ट नजर आ रहे जो संगठन के लिए काम करेगा वो सीट पर बना रहेगा स्लीपर सेल को अब कांग्रेस पार्टी ढोने के मूड़ में नही दिख रही है राहुल गांधी की लगातार बैठके यही संकेत दे रही है ऐसा राजनीतिक विश्लेषण करने वालो का मानना है
