चौपाल में एक पेड़ माँ के नाम तहसील ग्राउंड परिसर में पौधा रोपण

 

चौपाल:-चौपाल नगर पंचायत में पौधा रोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर  नगर पंचायत चौपाल में सचिव राम करण वर्मा की अध्यक्षता में  स्थानीय विद्यालयों के बच्चों तथा स्टाफ के साथ मिल कर स्कूल परिसर, नगर पंचायत चौपाल  परिसर तथा तहसील ग्राउंड परिसर में पौधा रोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बाजार में रैली भी निकाली गई ।सचिव  राम करण ने सब को संबोधित करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु आग्रह किया तथा सब ने” एक पेड़ माँ के नाम”  के तहत पौधा रोपण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चौपाल स्टाफ से राजिंदर ,लोकेश्वर शर्मा, आदर्श ठाकुर, विकास चंदेल, अभिनीत ठाकुर तथा स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Check Also

चौपाल उपमंडल की शालवी नदी में एक व्यक्ति की डूबने से मौत

चौपाल: चौपाल उपमंडल की शालवी नदी में नेरवा बस स्टैंड से कुछ दूरी पर नदी …