न्यूज एजेंसी: चौपाल
18 सितंबर 2022
बलवीर रचाईक हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त
चौपाल:(ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बलवीर रचाईक को प्रदेश किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष
नियुक्त किया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौर तलब है बलवीर रचाईक किसानों एवं बागवानो की आवाज को बुलंद करते रहे है विपक्ष की भूमिका निरंतर चुनौतियां के बावजूद निभाते हरे वह चौपाल विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे बागवान के पक्ष में सरकार के विरुद्ध सदैव हमलावर रहे हैं बागवान एवं किसान विरोधी नीतियों का निरंतर विरोध करते रहे हैं। पिछले अपने चौपाल किसान कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान चौपाल के बागवानों की समस्याओं को ही नहीं अपितु पूरे हिमाचल प्रदेश के बागवानों की समस्याओं की आवाज को बेबाक तरीके से बुलंद करते रहे हैं। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा तथा किसान कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सोहन वर्मा का धन्यवाद एवं शुक्रिया अदा किया है। इतना विश्वास जताने के लिए आभार जताया है।