हिमाचल की राजनीति में सुखविंदर सिंह सुक्खू फिर सक्रिय दिल्ली में बिछाई बिसात

शिमला/ब्यूरो22दिसंबर 2021
सीएनबीन्यूज़4हिमाचल:-  हिमाचल की राजनीति में फिर एक नया ट्विस्ट आ गया है सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल पण्डित सुखराम और मैडम स्टोक्स के जमाने से संघर्षशील रहे हैंऔर

हिमाचलमें विधानसभा चुनाव से पहले अब पार्टी प्रदेशाध्यक्ष या फिर नेता प्रतिपक्ष का पद पाने को लेकर (Sukhwinder Singh Sukhu) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में बिसात बिछा रखी है। सुक्खू पिछले कई दिनों से व्यक्तिगत कारणों के चलते यूं तो दिल्ली में ही हैं,लेकिन बीते कल वह कांग्रेस विधायकों के एक गुट को लेकर पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) से मिले हैं। सुक्खू की अगुवाई में मिलने वालों में ऊना से विधायक सतपाल रायजादा, नालागढ़ से लखविंदर राणा,किन्नौर से (Jagat Singh Negi) जगत सिंह नेगी,कांगड़ा से (Pawan Kajal) पवन काजल, जुब्बल-कोटखाई से (Rohit Thakur) रोहित ठाकुर, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी (Sanjay Awasthi)व कुसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह शामिल थे। ये सभी चाहते हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को या तो पार्टी का हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए या फिर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दे दी जाए।

Check Also

2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने की उपायुक्त से मुलाक़ात

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां 09 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के दल से मुलाक़ात …