नरेंद्र बरागटा के अकस्मात निधन से शोक की लहर

नरेंद्र बरागटा के अकस्मात निधन से शोक की लहर

कमल शर्मा/cnbnews4himacha

Cnbnews4himachal:(ब्यूरो):- 5जून 2021

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवम मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन पर जिला महासू भाजपा ने गहरा शोक एवम दुख व्यक्त किया है।


जिला भाजपा अध्यक्ष अजय श्याम, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, हि. प्र. कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्षा शशिबाला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण फालटा, ज़िला महामंत्री शशि भूषण श्याम, ठियोग मंडल अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, रोहडू मंडल अध्यक्ष बलदेव रान्टा, चौपाल मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, जिला प्रवक्ता उमेश शर्मा सहित सभी जिला एवं मंडल भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र बरागटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जिला प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि नरेंद्र बरागटा पूरे जिला शिमला के किसानों बागवानों के लोकप्रिय नेता थे और उन्होंने किसानों बागवानों के लिए अविस्मरणीय विकास के कार्यो के लिए याद किया जाएगा। नरेंद्र बरागटा प्रदेश भाजपा के बड़े नेता थे और उनके निधन से न केवल जिला भाजपा बल्कि पूरे प्रदेश भाजपा नेतृत्व को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र बरागटा जी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।——////

Check Also

लंबे सूखे के बाद चौपाल में वर्षा मौसम हुआ ठंडा

लंबे सूखे के बाद चौपाल में वर्षा मौसम हुआ ठंडा कमलशर्मा चौपाल:(15-3-2026)समूचे चौपाल क्षेत्र में …