चौपाल ब्लॉक कांग्रेस लेगी 20 को पदयात्रा में भाग: अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन  

चौपाल ब्लॉक कांग्रेश लेगी 20 को पदयात्रा में भाग: अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन
           (कमल शर्मा)
Cnbnews4himachal
            17फरवरी 2021
चौपाल :-चौपाल ब्लॉक कांगेस के अध्यक्ष सुरेंदर मोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में जिला स्तर की पद यात्रा 20 फरवरी2021 को गुम्मा (कोटखाई) से छैला तक करने जा रही है जिस में चौपाल ब्लॉक कांगेस के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी भाग लेंगे

   चौपाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने आह्वान करते हुए कहा कि कि  चौपाल से कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी  और कांग्रेस के सभी प्रमुख संगठनों जैसे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल, अनुसूचित जाति और जनजाति संगठन और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन व पंचायती राज के पूर्व व नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों कांग्रेस के ऐसे साथी जिन्होंने पंचायती राज के चुनाव में भाग लिया हो एवं एनएसयूआई, इस पद यात्रा में शामिल हो।
 20फ़रवरी 2021 को सुबह 10बजे कर 30मिनट पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पद यात्रा को सफल करें।
   उधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जिला स्तर की इस पद यात्रा में जिला के विधायक और सभी पूर्व विधायक सहित चुने हुए प्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष तौर से शामिल रहने के निर्देश दिए है । कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सभी पद यात्रा में साथ रहेंगे।।।

Check Also

केवल राम चौहान जिला कल्याण अधिकारी शिमला के पद से सेवानिवृत