21मई 2020

ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा के निधन से शोक की लहर
अब नही दिखेगा खोया चेहरा सब को रुला गया
कमल शर्मा) चौपाल

चौपाल ब्यूरो:-विधानसभा क्षेत्र ठियोग से तालुक रखने वाले पूर्व विधायक राकेश वर्मा के अकस्मात निधन होने से समूचे चौपाल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई वही पूरे प्रदेश में मातम छा गया । पूर्व विधायक राकेश वर्मा चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा के बड़े भ्राता थे। राकेश वर्मा का चौपाल से सीधा तालुक रहा है। 2012 से पूर्व राकेश वर्मा ने चौपाल की राजनीति में दस्तक देनी शुरू की थी और अपने इस प्रयास से चौपाल की कुछ सड़को को अपने निजी फंड से बनना शुरू किया और चौपाल के स्कूलों और खेल कूद प्रतियोगिताओ में भी राकेश वर्मा का आना जाना लगा रहा और लोग भी उन से जुड़ने शुरू हो गए थे लेकिन 2012 में राकेश वर्मा को भाजपा का टिकट ठियोग से मिलने पर चौपाल को अलविदा कहना पड़ा और उनके लिए चौपाल में राजनीतिक जमीन तैयार थी मगर ठियोग की तरफ रुख करना पड़ा फिर तैयार जमीन पर कांग्रेस के विरुद्ध उनके छोटे भाई बलवीर वर्मा ने चौपाल से आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना कदम रखा और चुनाव जीत गए ।
राकेश वर्मा को तब लोग चौपाल से आज़ाद उमीदवार के रूप में चाहते थे और देहा जा कर चौपाल के लोगो ने राकेश वर्मा को बलसन के लोगो की उपस्थिति में चौपाल आने का चुनाव लड़ने का न्यौता दिया था लेकिन भाजपा हाई कमान ने उनको चौपाल आने नही दिया और टिकट थमा कर ठियोग भेज दिया ऐसे में लोगो ने राकेश वर्मा के स्थान पर चौपाल से बलवीर वर्मा को समर्थन दे कर विधानसभा भेज दिया जो आज भी चौपाल का नेतृत्व कर रहे है

CNB News4 Himachal Online News Portal