मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कोविड वॉर के सेना नायकों पर बरसाए फूल
May 20, 2020568 Views
मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कोविड वॉर के सेना नायकों पर बरसाए फूल
चिकित्सीय स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण
(कमल शर्मा)/cnbnews4himachal
चौपाल/ कोटखाई:- 20 मई :-जुब्बल कोटखाई के विधायक पूर्व बागवानी मंत्री मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कोविड-19 से लोगों की सुरक्षा में जूझ रहे डॉक्टर, पुलिस कर्मी, पैरा मेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफाई कर्मचारी सहित इस अभियान में जुड़ी पूरी टीम पर फूलों की वर्षा की उन पर फूल बरसा कर सम्मानित किया
मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने राजकीय चिकित्सालय रोहडू,खडापत्थर,जुब्बल,सरस्वती नगर में ड्यूटी पर तैनात इन सभी पुलिसकर्मियों,डाॅक्टर,पैरामेडिकल स्टाफ,आशा वर्कर सहित सफाई कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ, माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर नरेंद्र बरागटा ने कहा कि लॉकडाउन ड्यूटी में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात तैयार खड़े है।
पुलिसकर्मी जहां नियमित गश्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। उनकी आवश्यक आपूर्ति को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं चिकित्सीय स्टाफ संभावित संक्रमित लोगों की जांच कर बहुत महान कार्य करें रहे
कोरोना संक्रमण को रुके जाने में सभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं
नरेंद्र बरागटा ने कहा कि इस आपदा के समय में चिकित्सीय स्टाफ की भूमिका महत्तवपूर्ण है।इस समय में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के अन्य सदस्य कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
दूसरी मुख्य भूमिका पुलिस की है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस डटी हुई है। ये ही कोरोना की लड़ाई के असली योद्धा हैं।
बरागटा ने जनता से आग्रह किया कि स्वास्थ्य विभाग व सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करे।
नरेंद्र बरागटा के साथ एस डी एम रोहडू बी आर शर्मा, रोहडू मंडल के अध्यक्ष बलदेव रांटा भी उपस्थित रहे।