हमे सड़क दे दो चौपाल के जखोली की जनता ने की विधायक से अपील 

19-2-2020
हमे सड़क दे दो चौपाल के जखोली की जनता ने की विधायक से अपील
                 कमल शर्मा
        Cnbnews4 himachal
चौपाल:(ब्यूरो):- चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा से जखोली के लोगो ने एक ही बात  कही है हमे बस सड़क दे दो खुद ही कम हो जाएगी 40
किमी की दूरी,
ननहार झीना से जो सड़क कलून हो कर  छोटे वाहनो की सड़क है और
 साढ़े 7 किलोमीटर बनी हुई है उस सड़क को। ट्रक और बस  योग्य पीडब्ल्यूडी से तैयार करवाने की जखोली की जनता ने विधायक बलबीर वर्मा से सड़क के लिए अपील की है
झीना जखोली की जनता ने विधायक बलवीर वर्मा को ध्यान दिलाया है की इस सड़क की भूमि संबंधी औपचारिकताएं स्थानीय लोग पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप चुके हैं लेकिन बहुत ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने  कोई गौर नही फ़रमाया है, जनता की तरफ से सौपे गए  सड़क निर्माण के दस्तावेज पर अभी तक कुछ भी ना होने से जनता इस सड़क मार्ग के ना बनने के कारण लाभान्वित नहीं हो पा रही है
जिस कारण लोगों को अपना सेव इत्यादि मार्केट तक पहुंचाने के लिए 40 किलोमीटर का अधिक सफर तय करके चंडीगढ़ परमाणु सोलन जाना पड़ता है
 यह सड़क जिसकी लंबाई अभी साढ़े  7 किलोमीटर है  ये सड़क ही पीडब्ल्यूडी को जानी है जिसे बड़े वाहनो के लिए तैयार किया जाना है सड़क बन गई होती तो बड़े वाहनो के लिए  चंडीगढ़ और परमाणु सोलन की दूरी बहुत कम हो जाती और 40 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा इस सड़क के बनने से चौपाल की 6 पंचायतों सहित बलसन इलाके की तीन पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा इस सड़क के बनने से नगदी फसल  सेब आलू टमाटर, मटर राजमाह इत्यादि जल्दी मार्केट तक पहुंचाने के लिए सड़क मिल जानी थी
लेकिन विभाग की तरफ से हो रही देरी के कारण लोग लाभान्वित नहीं हो पाए
प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम के नेतृत्व वाली सरकार आई है उसके प्रभावशाली विधायक बलवीर वर्मा के चौपाल से नेतृत्व करने के कारण जनता की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ जाती है
अब झीना जखोली की जनता का मात्र एक भरोसा विधायक बलबीर वर्मा पर बना हुआ है अब वही इस सड़क को पूर्ण करवाने में लोगों को  सहयोग कर सकते है यह सड़क  ग्राम लोयना मलकोत, कलून बसा धार कुठार  टिककर, पुलबाहल सोलन परमाणु चंड़ीगढ़ को आपस मे एक कमर्शियल सड़क मार्ग के रूप में जोड़ती है चौपाल के लोगो का सोलन परमाणु चंडीगढ़ का सफर 40 किमी कम हो जाएगा काबिले गौर ये सदाबहार हर मौसम की सड़क बन जाएगी लोगो ने मांग की है इस कार्य को विधायक बलवीर वर्मा ही पूर्ण करवा सकते है

Check Also

भीषण अग्निकांड 6 की मौत मातम का माहौल चौपाल के बिजर ( कुंमड़ा) गांव के 4 लोगो की दर्दनाक मौत 

  भीषण अग्निकांड 6 की मौत मातम का माहौल चौपाल के बिजर( कुंमड़ा) गांव के …