शामठा में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

शामठा में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

      Cnbnews4himachal

शामठा/नेरवा(डीडी जंसटा):-नेरवा खण्ड की अंडर 12 प्राथमिक खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जो विगत 3 दिनों से केन्द्र स्कूल शामठा के प्रांगण में चल रही थी का आज विधिवत समापन हुआ।

छात्र ,छात्रा वर्ग की 26 वी खेलकूद प्रतियोगिता में 570 छात्रों ने भाग लिया।खेल प्रभारी केवल राम खशिया के अनुसार कब्बडी बॉयज केदी व नेरवा 2 को सयुक्त विजेता घोषित किया गया।बॉलीबॉल बॉयज़ नेरवा 2 व केदी जॉइंट विजेता।गर्ल्स में ईडा विजेता व थरोच उप विजेता।बेडमेन्ट बॉयज नेरवा 2 विजेता व थरोच उपविजेता।गर्ल्स टिक्करी विजेता व नेरवा 2 उपविजेता।खो खो बॉयज शामठा विजेता व मनेवटी उपविजेता।खो खो गर्ल्स विजेता मनेवटी व उपविजेता शामठा।चैस बॉयज नेरवा 2 विजेता।चैस गर्ल्स नेरवा 2 विजेता।one एक्ट प्ले विजेता नेरवा 2 और सोलोसांग विजेता नेरवा 2।फोक डांस विजेता केदी व उपविजेता नेरवा 2।समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र खागटा लेक्चरर राजनीतिक विज्ञान ,गेस्ट ऑफ ऑनर काना सिंह राथटा सेवा निवृत्त भाषा अद्यापक के साथ प्रारंभिक शिक्षा खण्ड अधिकारी श्रीमती कृष्णा चौहान,रा वरिष्ठ, मा ,पाठशाला शामठा के कार्यवाहक प्रिंसीपल दौलत राम चौहान, केन्द्र मुख्य शिक्षक शामठा हरि चंद शर्मा, पी टी एफ प्रधान हीरा लाल शर्मा व महासचिव पी टी एफ सोहन क्रालता ने सभी प्रतिभागियों को ईनाम बांटे। अंडर 12 खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में नेरवा 2 रहा ओउर आल विजेता।

Check Also

चौपाल विधानसभा क्षेत्र की लम्बित योजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र निपटाएँ अधिकारी: यशपाल तनाईक