चौपाल नमो संघ के रमेश कश्यप बने अध्यक्ष

नमोसंघ के रमेश कश्यप बने मंडल अध्यक्ष

डीडी जंसटा/सीएनबीन्यूज़4 हिमाचल

31अगस्त 2019

नमो चौपाल मंडल अध्यक्ष रमेश कश्यप

नेरवा:- भारतीय नमो संघ के चौपाल मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर रमेश कश्यप ने ,नमो संग के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर का आभार प्रकट किया।इससे पूर्व वो ग्राम पंचायत रूसलाह में वर्ष 2010 से 2015 तक बतौर प्रधान अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्होने बताया कि अपने कार्यकाल में  जनरल हेड,डी सी हेड,मनरेगा, एस सी कम्पोनेंट, गुरु रविदास जैसी योजनाओं को सिरे चढ़ाने का काम बखूबी किया है।लेकिन आज ये उनकी प्राथमिकता चौपाल मंडल के विकास की है और साथ ही मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचने की है।अध्यक्ष ने  कहा कि वे भारतीय नमो संघ के द्वारा मिले दायित्व का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पालन करेगे।।।

Check Also

प्रवासी मजदूर नजदीकी थाने में करवाएं अपने दस्तावेजों की जाँच – जिला दण्डाधिकारी