सीएनबीन्यूज़4हिमाचल
चौपाल। शिक्षा खंड चौपाल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबास में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में विद्यालय के समग्र विकास एवं प्रबंधन को लेकर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।बैठक में न्यूज लाईव7 के मुख्य सम्पादक राजेंद्र सिंह त्यागी को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अलका ठाकुर को उपाध्यक्ष तथा गोविंद सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा भोपिंद्र ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, ज्ञान ठाकुर, राई सिंह, राम लाल, दीपना देवी, रीता देवी, निर्मला देवी, कौशल्या देवी एवं ऋचा ठाकुर को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत रहेगी। विशेष रूप से स्कूल भवन का निर्माण कार्य समय रहते पूरा हो, इसके लिए संबंधित विभागों और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी।विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने नई प्रबंधन समिति के गठन पर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
CNB News4 Himachal Online News Portal

