चौपाल उपमंडल की शालवी नदी में एक व्यक्ति की डूबने से मौत

चौपाल: चौपाल उपमंडल की शालवी नदी में नेरवा बस स्टैंड से कुछ दूरी पर नदी में  डुबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । मृतक की पहचान बब्लू पुत्र सुभाष गांव झडेच डाकघर पुजारली तहसील व जिला शिमला उम्र करीब 30 के रूप में की गई है।पुलिस ने मौका पर पहुच कर आगे की जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी अनुसार बब्लू अपने दो साथियों के साथ नेरूवा बस स्टैंड के साथ बहती शालवी नदी में नहानें गया था । जो अचानक गहरे पानी में डूब गया था । जिसको उसके दो साथियों ने पानी से बाहर निकाला और उसके बाद पुलिस तथा स्थानीय लोगों द्वारा उसे सिविल अस्पताल नेरूवा ले गये जहां पर उसे डाक्टर ने मृत घोषित किया मृतक बब्लू नेरूवा में अपने साथियों के साथ मजदूरी का कार्य करता था ।

Check Also

चौपाल में झिकनीपुल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत