लोक निर्माण मंत्री 31 अगस्त को शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के प्रवास पर

घनाहट्टी और रामपुर क्योंथल में करेंगे खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

सीएनबीन्यूज़4हिमाचल

शिमला:-लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 31 अगस्त 2025 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 31 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनाहट्टी में अंडर-14 बालक/बालिका टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत, वह सायं 4 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर क्योंथल में अंडर-14 बालक टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

Check Also

लंबे सूखे के बाद चौपाल में वर्षा मौसम हुआ ठंडा

लंबे सूखे के बाद चौपाल में वर्षा मौसम हुआ ठंडा कमलशर्मा चौपाल:(15-3-2026)समूचे चौपाल क्षेत्र में …