ब्यूरो रिपोर्ट
नेरवा-(2जनवरी 2025):-शिमला मार्ग पर नेरवा से लगभग पाँच किलोमीटर दूर लालपानी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प के निकट शाम लगभग पाँच बजे एक मारूति आल्टो कार संख्या एच. पी.63ई-1929 दुर्घटनाग्रस्त हो कर सड़क से 30 फुट नीचे जा गिरी ।कार में दो महिलाएं व दो पुरुष सवार थे।कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही दुर्घटनास्थल से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी व कार सवारों को उठा कर सड़क तक लाया।दुर्घटना में सुनी राम पुत्र पंची राम निवासी गाँव शेखल, तहसील रोहड़ू की मृत्यु हो गई।गीता राम पुत्र साजनु आयु 49 वर्ष, रजना देवी पत्नी गीता राम आयु 44 वर्ष, सरोज देवी पत्नी बलदेव सिंह आयु 37 वर्ष सभी निवासी गांव झड़ग, तहसील जुब्बल घायल हो गए।घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के उपरान्त आई.जी.एम. सी. शिमला के लिए रैफर कर दिया गया है।एस. डी. पी. ओ.चौपाल सुशान्त शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार ने बताया है कि घायलों के साथ कोई भी परिजन न होने के कारण समाचार लिखे जाने तक तत्काल सहायता प्रदान नहीं की जा सकी है राशि तुरंत दी जाएगी।परिजनों के नेरवा पहुँचते ही मृतक के परिजनों को पच्चीस हजार रुपये व गम्भीर रूप से घायलव्यक्तियों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान कर दी जाएगी।