
चौपाल के महेश सिंह ठाकुर (मैडी) को सौंपी युकां के प्रभारी की कमान
Cnbnews4himachal
शिमला:- जिला हमीरपुर युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी महेश ठाकुर ने नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश युकां के इंचार्ज अमरप्रीत लाली,विनीत कंबोज, योगेश हांडा तथा युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका बखूबी पालन करेंगे और अधिक से अधिक युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
<span;>महेश ठाकुर चौपाल के पुलवाहल से संबंध रखते हैं।वे युवा कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते आए हैं। महेश ठाकुर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव भी हैं। इसके साथ ही महेश ठाकुर सिस्को संस्था के संस्थापक भी है। सिस्को संस्था के माध्यम से पिछले लगभग 14 वर्षों से समाज सेवा के कार्य भी कर रहे हैं। महेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के शासनकाल में चारों ओर त्राहि-त्राहि मची है, महंगाई पर अंकुश नहीं है और ऐसी सरकार से जनता बहुत परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस तरह से उपचुनावों सहित विधानसभा चुनाव एवं नगर निगम ने व कर्नाटक में कांग्रेस को भारी जन समर्थन दिया है उससे उससे साफ है कि केंद्र की नीतियों से जनता परेशान है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के सभी वर्गों का ख्याल रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व को लोग ख़ासा पसंद कर रहे है, सरकार और संगठन में जबरदस्त तालमेल देखने को मिल रहा है जिसका नतीजा नगर निगम चुनाव में देखने को मिला। उन्होंने सीएम सुक्खू को प्रदेश के तीनों चुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी है।

CNB News4 Himachal Online News Portal