
कमल शर्मा
चौपाल के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी डांगरू किया भेंट

शिमला/चौपाल:चौपाल के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव धीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की और सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री को डांगरू भेंट किया। धीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री से चौपाल के विकास को ले कर भी आग्रह किया। हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी धीरेंद्र चौहान ने पर्यटन की दृष्टि से चौपाल को विकसित करने का भी अनुरोध किया। उधर भारत जोड़ो यात्रा से लौटने के बाद चौपाल के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र चौहान ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के परिणाम दिखने शुरू हो चुके है देश मे बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही नफरत को लोग समझ चुके है राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने नफरत को मिटा कर दिलो को जोड़ा है।
www.cnbnews4himachal.com
23-1-2023

CNB News4 Himachal Online News Portal