
महिला मोर्चा अध्यक्ष रमला रांटा ने भाजपा से दिया त्यागपत्र- निर्दलीय लड़ेगी चुनाव ।
डीडी जंसटा/नेरवा
30 दिसम्बर 2020
नेरवा:-भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष रमला रांटा ने भाजपा चौपाल मंडल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आने पद से त्यागपत्र दे कर जिला परिषद का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्णय ले कर बीजेपी मंडल को निशाने पर ले कर विद्रोह के स्वर मुखर कर दिए है ।

कबिले गौर है रमला रांटा दो मर्तबा महिला मोर्चा अध्यक्ष व बीडीसी सदस्य रह चुकी रमला रांटा ने चौपाल भाजपा मंडल पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जिस पार्टी को माता तुल्य समान सम्मान दिया लेकिन आज भाजपा मंडल ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया ।क्योंकि वर्तमान समय में ऐसे प्रत्याशियों को भाजपा मंडल चौपाल ने अपना समर्थन दिया जो कि भाजपा के सदस्य तक नहीं है। मंडल में ना तो कार्यकर्ताओं की सुनी जाती है और ना ही आम लोगों को तवज्जो दी जा रही है। भाजपा मंडल चौपाल आज सिर्फ और सिर्फ चंद लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है वही लोग सक्रिय जो पूर्व में भाजपा नेता पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राधा रमन शास्त्री को भी चौपाल की राजनीति में डूबा चुके है। जिसके चलते दुखी मन से आज आम कार्यकर्ताओं की बेहतरी के लिए मैं (रमला रांटा) पार्टी के सभी दायित्व से त्यागपत्र दे रही हूं और जिला परिषद का चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का आह्वान करती हूं——////

CNB News4 Himachal Online News Portal