बीजेपी की एक दिवसीय ई विस्तारक कार्यशाला। हुली के अमानडा होटेल में
October 16, 2020
493 Views
बीजेपी की एक दिवसीय ई विस्तारक कार्यशाला। हुली के अमानडा होटेल में
![](https://cnbnews4himachal.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201016-WA0043.jpg)
नेरवा(डीडी जंसटा) भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय ग्राम ई विस्तारक शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें भाजपा बूथ समिति के समस्त पदाधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया। जिसमें मंडल ठियोग , कुमारसैन व चौपाल मंडल के समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग कैंप में बताया गया भविष्य में किस तरीके से पार्टी के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाकर नवीन तकनीक का इस्तेमाल करना है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का सभी को मार्गदर्शन मिला। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला महासू भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव एवं सह प्रभारी कुसुम सद रेट, चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह वर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन ब्रागटा, जिला अध्यक्ष अजय श्याम, चौपाल ठियोग के मंडल अध्यक्ष व मंडल विस्तारको ने भी भाग लिया।
(नेरवा से डी .डी .जस्टा की रिपोर्ट।)—— 16-10-2020