चकराता महाविद्यालय में कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम हेतु प्राचार्य ने स्टाफ को दिलाई शपथ
October 9, 2020
520 Views
Live : ———/
चकराता महाविद्यालय में कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम हेतु प्राचार्य ने स्टाफ को दिलाई शपथ
कमल शर्मा /शिमला
सीएनबीन्यूज़4हिमाचल:(9अक्टूबर 2020):-श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने शासन के निर्देशानुसार स्टाफ को कोविड -19 संक्रमण के रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई ।
प्राचार्य ने शपथ का वाचन करते हुए कहा कि इस घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर सदैव मास्क पहनेंगे और दूसरों से कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखेंगे। हाथों को नियमित रूप से स्वच्छ रखेंगे और सैनेटाइजर का प्रयोग करेंगे।कोविड के लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सलाह लेनी होगी।इस मौके पर एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी डा.कुलदीप चौधरी, डा.सुनील कुमार, डा.अरविंद वर्मा, डा.संजीव शर्मा, डा.सीमा पुंडीर, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.देशराज सिंह, अंकुर शर्मा, मौहम्मद शफीक, अर्जुन सिंह व विनोद जोशी मौजूद रहे।