देहा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मृत्यु दो घायल।
October 9, 2020
1,155 Views
Live:-रिपोर्ट
: देहा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मृत्यु दो घायल।
डीडी जंसटा
Cnbnews4himachal
देहा/नेरवा(9अक्टूबर2020)…... उपमंडल मुख्यालय चौपाल से 26 किलोमीटर दूर देहा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार 3 लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार हरियाणा के गुड़गांव की बताई जा रही है और देहा के पास यह कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है इस स्थान पर एक माह में 12 दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन लोक निर्माण विभाग अभी भी कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। अभी तक भी यहां पर क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं जिसके चलते आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा जा सकता है। उधर देहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हुई दुर्घटना पर जांच शुरू कर दी है।नेरवा से डी .डी .जस्टा की रिपोर्ट।