चकराता महाविद्यालय में हुई ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत
August 7, 2020656 Views
चकराता महाविद्यालय में हुई ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत
(कमल शर्मा/शिमला)
शिमला: ब्यू्रो 7अगस्त 2020:- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत हो गयी है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पिछले सप्ताह निर्देशित किया था कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नये अभ्यर्थियों के प्रवेश कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर ऑनलाइन किये जाने हैं।इसी क्रम में आज ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल की लांचिंग की गई।महाविद्यालय के वेबसाइट प्रभारी डा.अरविंद वर्मा के अनुसार ऑनलाइन एडमिशन का लिंक कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश प्रक्रिया को यूजर्स फ्रेंडली बनाया गया है,जिससे दूर-दराज के प्रवेशार्थी मोबाइल फोन के माध्यम से ही आसानी से प्रवेश ले पायेंगे। प्रवेश समिति का संयोजक डा.कुलदीप चौधरी एवं सदस्य डा.सीमा पुंडीर व डा.जितेंद्र दिवाकर को बनाया गया है। ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के लांचिंग के अवसर पर डा.सुनील कुमार, डा.संजीव शर्मा सहित कार्यालयकर्मी मौजूद रहे।