विक्रमादित्य पर शशि दत्त के बयान से कांग्रेस उखड़ी किया पलटवार

(खबर पर प्रतिक्रिया) जवाब आया है

विक्रमादित्य पर शशि दत्त के बयान से कांग्रेस उखड़ी किया पलटवार

(जोगीराम चौहान)

पोलटिकल रिपोर्टर

नेरवा/चौपाल:(ब्यूरो);-5 फरवरी 2020.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने भाजपा प्रवक्ता शशिदत्त को विधायक विक्रमादित्य सिंह पर दिए गए बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा है

(फ़ोटो: कांग्रेस सचिव)

कि एक चुने हुए विधायक को मुख्यमंत्री से कोई भी सवाल पूछने या उन पर कोई भी टिपण्णी करने का पूरा अधिकार है।उन्होंने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह को भाजपा से किसी भी सलाह की कोई आवश्कता नही है।भाजपा को अपने नेताओं को ही सलाह देनी चाहिए।

हिमराल ने आज यहां कहा कि विक्रमादित्य सिंह को शिमला ग्रामीण के लोगों ने अपना प्रतिनिधि चुना है।उनके पिता वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण ही नही पूरे प्रदेश का समान विकास किया है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में जितने लोकप्रिय है, उतने ही लोकप्रिय विक्रमादित्य सिंह बनते जा रहे है।वह जहां भी जाते है लोग उन्हें उतना ही सम्मान देते है जितना वह वीरभद्र सिंह को देते है।
हिमराल ने कहा है भाजपा ने आज प्रदेश को गिरवी रखने का जो अभियान शुरू कर रखा है वह बहुत ही चिंता का विषय है।आज प्रदेश में 52 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश का विकास जहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 2018 में छोड़ कर गए थे,आज भी वही खड़ा है। दो साल के इस कार्यकाल में प्रदेश सरकार न तो कोई नई सड़क बना सकी है,न ही कोई नया संस्थान खोल पाई है।उन्होंने कहा कि इन दिनों पूरी जयराम सरकार दिल्ली विधानसभा चुनावों के प्रचार में ऐसी डटी है मानो दिल्ली में हिमाचल विधानसभा के चुनाव हो रहें हो।प्रदेश में बर्फबारी की बजह से जो मुश्किलें प्रदेश के लोगों को हो रही है,उसकी उसे कोई भी चिंता नहीं है।प्रदेश सचिवालय खाली पड़ा हैइसलिए भाजपा प्रवक्ता को अपने नेताओं को सलाह देनी चाहिए कि वह दिल्ली की फ़िक्र छोड़ प्रदेश की फिक्र करें,जिसके लिए प्रदेश के लोगों ने उन्हें चुना है।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिमला, 27 दिसंबर:-शिक्षा मन्त्री …