नेरवा के नेवटी के पास मोटरसाइकिल हादसा, एक व्यक्ति की मौत

नेरवा के नेवटी के पास मोटरसाइकिल हादसा, एक व्यक्ति की मौत

नेरवा (शिमला)। नेरवा-चौपाल मुख्य मार्ग पर नेरवा से करीब 3-4 किलोमीटर दूर नेवटी के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6:15 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल नंबर HP 98-0885 पर सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नदी की ओर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि उसके जिला सिरमौर का निवासी होने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात के अंधेरे में गहरी खाई से शव को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Check Also

स्कैच

चौपाल में चंजाल नाम स्थान पर बाघ का आतंक छोटी बच्ची पर किया हमला

सीएनबीन्यूज़4हिमाचल 20-1-2025 चौपाल: चौपाल उप मंडल के अंतर्गत चन्जाल नामक स्थान पर एक नेपाली मूल …