चौपाल के डिंकर गांव में शिरगुल महाराज का नवनिर्मित मंदिर पहाड़ी शैली से तैयार
(कमलशर्मा)
#शिमला/चौपाल:हिमाचल देव भूमि के नाम से जाना जाता है वही चौपाल के खूबसूरत गांव डिंकर में देवता महाराज शिरगुल महाराज का बहुत सुंदर मंदिर का निर्माण पुरानी परम्परा अनुसार पहाड़ी शैली से निर्मित किया गया है देवता के प्रति आस्था और धार्मिक विचारों के लिए इस गांव के लोग पहले से ही जाने और माने जाते है बागवानी के लिए इलाका अगली पंगति में गिना जाता है आय की कोई कमी नही है, इसी के साथ साथ आस्था भी गहरी है। देवता महाराज का नवनिर्मित मंदिर में कारीगरों द्वारा तराशी गई हर वस्तु कारीगरी का बेमिसाल नमूना है, यहाँ इस मंदिर में शांत महायज्ञ के साथ शिरगुल महाराज मंदिर डिंकर, में देव उपस्थित में धार्मिक परम्परा अनुसार कुरुड़ की स्थाना की गई इस मौके सैकड़ों लोगों ने शांत महायज्ञ के मौके शरीक हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया प्रसाद स्वरूप आयोजको द्वारा सभी के लिए भोजन की ब्यवथा की गई थी इस आयोजन में घेजटा परिजनों की मंदिर निर्माण और आयोजन को सफलतापूर्वक निभाने में बड़ी भागेदारी रही। गांव में बने शिरगुल महाराज के मंदिर को पुरानी शैली से तैयार किया गया है लोग शिरगुल महाराज के मंदिर देख कर देवता महाराज का आशीर्वाद तो प्राप्त कर ही रहे है, मंदिर की खूबसूरत बनावट की तारीफ भी कर रहे है
CNB News4 Himachal Online News Portal
