मिस चांशल’ प्रतियोगिता ऑडिशन 6 व 8 अप्रैल को

सीएनबीन्यूज़4हिमाचल

शिमला:-उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू एवं राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला-2026 के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मिस चांशल – द हिमालयन क्राउन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं पर्वतीय जीवन शैली की झलक प्रस्तुत करेगा।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 6 अप्रैल, 2026 को गेयटी थियेटर, शिमला तथा 8 अप्रैल, 2026 को इंडोर स्टेडियम, समाला (रोहड़ू) में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन ऑडिशन 10 एवं 11 अप्रैल, 2026 को भी आयोजित होंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अवसर मिल सके।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की आयु 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच अनिवार्य है। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों का परिचय (Introduction) एवं रैम्प वॉक (Ramp Walk) के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड के तहत सफेद या काला टॉप, नीली जीन्स एवं न्यूनतम 4 इंच हील्स निर्धारित की गई है।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपए रखा गया है तथा यह प्रतियोगिता केवल जिला शिमला की बालिकाओं के लिए ही खुली है।इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रथम स्थान 31 हजार, द्वितीय स्थान 21 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार की राशि दी जाएगी।उन्होंने क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दें।अधिक जानकारी हेतु इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर: 85808-09951 पर संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गेयटी थिएटर में संगोष्ठी का आयोजन

Cnbnews4himachal 8-3-2026 शिमला:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से “she leads …