Cnbnews4himachal
शिमला:-उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज शिमला शहर में मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि शिमला शहर के तहत आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें। इसके साथ ही आपदा से पूर्व सभी प्रकार के स्टॉक के लिए कार्य करें।उन्होंने कहा कि मानसून से शहर में होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सभी विभाग एकजुट होकर तीव्रता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, नगर निकायों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नालियों में पानी की निकासी सुचारू रखने के लिए कार्य करें।उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम को आवश्यक वस्तुओं के भंडारण को लेकर भी विस्तृत तैयारियां करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आपदा से होने वाले नुकसान की रिपोर्टिंग तुरंत करने की प्राथमिकता को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा सहित राजस्व विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
CNB News4 Himachal Online News Portal
