लंबे सूखे के बाद चौपाल में वर्षा मौसम हुआ ठंडा
कमलशर्मा
चौपाल:(15-3-2026)समूचे चौपाल क्षेत्र में लंबे सूखे के वाद रविवार को दोपहर बाद काफी देर तक वर्षा हुई कुछ ही घण्टे हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई और इस बारिश ने मार्च महीने में तपती गर्मी से तो निजात दिलाई ही है, और चौपाल क्षेत्र में आग से जलते पहाड़ बगीचे घासनिया और जंगलों की आग भी शांत हो गई, और प्रकृति को रहे भारी नुकसान पर इस बारिश ने फिहाल आग से हो रहे नुकसान पर रोक लगा दी है।
<span;>मौसम पूरा दिन सुबह से ठंडा बना रहा ऊँचाई वाले क्षेत्र धार्मिक स्थल चूड़धार और साथ लगती चोटियों पर बर्फ के फाहे भी गिरे कुछ जगह हल्के ओले आने का भी समाचार प्राप्त हुआ है इलाके में ठंड बढ़ने से आम दिनों के मुकाबले ,चौपाल बाजार में सन्नाटा छाया रहा। लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकले फिर से लोगों को गर्म कपड़े जैकिट गर्म स्वेटर आदि निकालने पड़े। उधर हल्की बारिश होने से अब बगीचों के कार्य मे और तेजी आने की संभावना बनी हुई है खाद, आदि डालने के लिए जमीन की नमी बागवान और किसान लाभकारी मानते है अभी बारिश की और जरूरत है!ऐसा बागवानों किसानों का कहना है।वर्षा होने से आम लोगों ने काफी राहत महसूस की है! ड्राइनेस से हो रही स्वास्थ्य समस्याओं से भी आम लोगो को काफी निजात मिली है, वातावरण में उड़ रही डस्ट के बैठने से लोगो ने काफी सकून महसूस किया।

CNB News4 Himachal Online News Portal