हिम संगीत उत्सव  की चौथी सांझ में   निज़ामी बंधु ने कव्वाली गायन की प्रस्तुति

हिम संगीत उत्सव  की चौथी सांझ में   निज़ामी बंधु ने कव्वाली गायन की प्रस्तुति

सीएनबीन्यूज़4हिमाचल

शिमला:(14-3-2026):उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिम संगीत उत्सव -2026 की चौथी सांझ में  प्रसिद्ध कव्वाली गायक निज़ामी बंधु ने  ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गौथिक थियेटर में  कव्वाली गायन की शानदार प्रस्तुति दी। कव्वाली गायक लगभग 700 वर्षों की समृद्ध संगीत परंपरा से जुड़े निज़ामी बंधु परिवार की पहचान सूफी और शास्त्रीय संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए की जाती है। इस परिवार में संगीत की शिक्षा बचपन से ही दी जाती है, और आज की पीढ़ी इस परंपरा की लगभग 28वीं–29वीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है।

आज इस विरासत को आगे बढ़ा रहे शादाब निज़ामी और सोहराब निज़ामी, निज़ामी बंधु समूह के मुख्य गायक हैं, जो अपने पूरे दल के साथ शिमला में प्रस्तुति दे रहे हैं। निज़ामी बंधु भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में सूफी संगीत के लोकप्रिय नाम हैं और अब तक 70 से अधिक देशों में प्रस्तुति दे चुके हैं। इन्होंने कई प्रसिद्ध फिल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है, जिनमें रॉकस्टार कलनक, बजरंगी भाई जजान और हाल ही में सरफिरा जैसी फिल्में शामिल हैं, जबकि उनकी कुछ नई फिल्में भी जल्द आने वाली हैं।

शिमला पहुँचने पर निज़ामी बंधुओं ने कहा कि यह शहर उन्हें बेहद पसंद आया। उनके अनुसार, “शिमला सिर्फ एक खूबसूरत शहर ही नहीं बल्कि एक रूहानी एहसास भी देता है। यहाँ कदम रखते ही एक अलग सुकून महसूस होता है।” उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देश का ताज और शान बताते हुए कहा कि इस प्रदेश की खूबसूरती और संस्कृति अद्भुत है। निज़ामी बंधुओं ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि वे अपने संगीत के माध्यम से हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिमला और हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनकी यह प्रस्तुति पसंद आएगी और उन्हें भविष्य में भी इस प्रदेश में बार-बार आने का अवसर मिलेगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक ,भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 10मार्च,से 14मार्च ,2026तक चलने वाले  पांच दिवसीय  संगीत उत्सव   की अन्तिम संध्या में 14 मार्च को गुलज़ार हुसैन, द्वारा वायलिन वादन, मोहम्मद उमर द्वारा दिलरुबा वादन तथा संतोष नायर एण्ड ग्रुप द्वारा समकालीन गायन व नृत्य प्रस्तुति  दी जाएगी।,कार्यक्रम  का संचालन एनजेडसीसी की उद्घोषिका मोहिता दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डीजी होम गार्ड सतवंत अटवाल , डीजी प्रिजन अभिषेक त्रिवेदी , एच एन कश्यप पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, एसीटूडीसी देवी सिंह आयुक्त उपनिदेशक, निष्पादन व ललित कला  भाषा एवं संस्कृति विभाग बिहारी लाल शर्मा,सहायक निदेशक एनजेडसीसी रवींद्र शर्मा,सहायक अभिलेखागार  भाषा एवं संस्कृति विभाग  मोहन  ठाकुर,कार्यक्रम के संयोजक व सहायक निदेशक निष्पादन व ललित कला अनिल हारटा, जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल,डॉ संजय, कुमार, मितेश नेगी, रोहित नाग सांस्कृतिक आयोजक जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह दलीप शर्मा , शिवम ठाकुर, नीरज  शर्मा सहित सैंकड़ों संगीत प्रेमी पर्यटक उपस्थित रहे।

Check Also

आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को

आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को शिमला:-मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस …