लापता स्कूली छात्रों को सुरक्षित ढूंढने पर शिक्षा मंत्री ने शिमला पुलिस को दी बधाई

लापता स्कूली छात्रों को सुरक्षित ढूंढने पर शिक्षा मंत्री ने शिमला पुलिस को दी बधाई

Cnbnews4himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला के निजी स्कूल से लापता तीन स्कूली छात्रों को सुरक्षित ढूंढने पर शिमला पुलिस की प्रशंसा की और उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 24 घंटे के भीतर ही शिमला पुलिस ने लापता तीनों बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी और उनकी जांच टीम ने बेहतरीन कार्य किया है। शिमला पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए विभिन्न टीमों का गठन करके सही दिशा में जांच को आगे बढ़ाया और बच्चों को ढूँढ निकाला।
शिक्षा मंत्री ने बच्चों के अभिभावको को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अभिभावको को भी प्रदेश सरकार और शिमला पुलिस पर पूरा भरोसा था।

 

 

Check Also

सीडीपीओ हर महीने करेंगे सुखाश्रय योजना के तहत बनने वाले निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण

जब तक आवास कार्य समाप्त नहीं होता हर तीन महीने बाद रिपोर्ट मौके पर जाकर …