भारतीय जनता पार्टी चौपाल अनुसूचित जाति मोर्चा का, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम पुलवाहल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कुलदीप मेहता जिला अध्यक्ष हरिचन्द्र डोगरा चौपाल मंडल अध्यक्ष जोगिंदर झिंगटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया व उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अगर सही मायने में अंबेडकर को सम्मान दिया है तो वह भारतीय जनता पार्टी व पार्टी है कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया है एससी मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि हमें भीमराव अंबेडकर जी के दिए हुए मार्ग पर चलना चाहिए वह उनकी नीतियों का भी अनुसरण करना चाहिए।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विक्रम शर्मा ,प्रकाश रफ्टा,नीलम कुमारी, किरण कुमारी ,सुनील शर्मा ,पवन चौहान ,पवन रफ्टा, विक्की बोरा ,अमन चौहान, मोहर सिंह बेस्टा, गगनदीप कालटा ,नरेंद्र रफ्टा, अक्षय सिंहाईक,सुरेश कुमार, रमेश सुमन, आदि ने भाग लिया
CNB News4 Himachal Online News Portal

