सीएनबीन्यूज़4हिमाचल
शिमला:-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 14 अभिभाषण फरवरी को होगा। दो दिन इस पर चर्चा होगी। बजट सत्र में 13 बैठकें होंगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को प्रेस गैलरी कमेटी की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह चौदहवीं विधानसभा का पांचवां सत्र है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 14 अभिभाषण फरवरी को होगा। दो दिन इस पर चर्चा होगी। बजट सत्र में 13 बैठकें होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आम तौर पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।
अगर सदस्य चाहें तो वे पिछले और इस सत्र के बीच किसी सदस्य या पूर्व सदस्य का देहांत हुआ हो शोकोद्गार प्रस्ताव भी पहले दिन पेश कर सकते हैं। 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बजट पेश करेंगे। चार दिन तक चर्चा होगी। 29 फरवरी को बजट पारित होगा। इस बार 22 और 26 को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 793 कुल प्रश्न विधानसभा को मिले हैं। तारांकित 582 और अतारांकित 209 प्रश्न हैं। नियम-130 में आठ सूचनाएं मिल चुकी हैं। यदि सरकार चर्चा के लिए लाना चाहेगी तो इसके लिए इजाजत दी जाएगी।
CNB News4 Himachal Online News Portal
