मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा सरकार हरवखत आप के साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा सरकार हरवखत आप के साथ खड़ी है।
सीएनबीन्यूज़4हिमाचल(कमल शर्मा):
शिमला:(9जुलाई):–मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह (सुक्खू) ने हिमाचल प्रदेश के आम लोगो से अपील की है भारी वर्षा के चलते अपना और अपने परिवार का खयाल रखें  जरूरी कारणों से ही सफर करे नदी नालों के नजदीक जाने से बचे प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर नुकसान की खबर है । नदी नाले उफान पर है। पहाड़ों ,चट्टानों और पेड़ों के गिरने का डर है। यह क्रम अभी दो दिन तक और जारी रहेगा । मुख्यमंत्री ने कहा ज्यादा जरूरी काम ना हो तो घर से बाहर ना जाएं। जनता की सुविधा के लिए प्रशासन को  हर संभव सहायता प्रदान करने और सतर्क रहने के आदेश दे दिए गए हैं।कहा सरकार हर वक्त आपके साथ खड़ी है।अपना ख्याल रखें और साबधान रहें

Check Also

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ Cnbnews4himachl शिमला:-भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण …