चौपाल आ सकते है 28 को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

(कमल शर्मा)
चौपाल आ सकते है 28 को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला/चौपाल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चौपाल दौरा 28 मई को लगभग होना सुनिश्चित है।हालांकि अधिकारिक सूचना बाद में हो सकती है सूत्रों की माने तो शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर चौपाल में आजीविका भवन का उद्घाटन कर सकते है और 29 को सुबह सराहा  देव दर्शन करने भी जाएगे। उसके पश्चात नेरवा एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने जाएगे।

रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री का चौपाल क्षेत्र से उनके पूर्वज पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल का पुराना नाता रहा है अब रोहित ठाकुर का इंतजार चौपाल में उनके समर्थक और चाहने वाले बेसब्री से कर रहे है। उल्लेखनीय है कि चौपाल में उनको चाहने वाला बड़ा वर्ग है।

Check Also

टीबी-मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ शांडिल

Cnbnews4himachal शिमला:-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनिराम शांडिल ने कहा कि टीबी-मुक्त भारत …