चौपाल बीडीसी में लहराया भाजपा का परचम
चौपाल से कुपवी तक क्लीन स्वीप
कांग्रेस नही दे पाई कोई उम्मीदवार
(कमल शर्मा)
30 जनवरी 2021
चौपाल: चौपाल में बीडीसी का चुनाव बीजेपी के पक्ष में जाने से चौपाल से लेकर कुपवी तक पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस अपना उम्मीदवार न दे पाने के वजह से चौपाल में बीडीसी चुनाव भाजपा के लिए एक पक्षय रहा

कांग्रेस पार्टी की बीडीसी में करारी हार पर चौपाल बीजेपी गदगद है विधायक बलवीर वर्मा ने कहा के चौपाल में बड़े बड़े नेता दावे कर रहे थे और विधायक को कोसने का कोई मौका नही छोड़ रहे थे चौपाल की जनता ने ये जीत का जवाब देकर इन नेताओं को जमीन दिखाई है वर्मा ने कहा चौपाल में कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया है उन्होंने कहा 2022 तक कोई नाम लेवा भी नहीं रहेगा। विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि वो भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध है उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियो का आह्वान कर कहा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था करें और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की बीडीसी और पंचायत के माध्यम से संरचना करें —————/////////——-

बीडीसी की रिंकू शर्मा बनी अध्यक्ष
कुलदीप झगटा बने उपाध्यक्ष
(कमल शर्मा/चौपाल)
चौपाल: चौपाल ब्लॉक के सभी निर्वाचित सदस्यों को एसडीएम नरेंद्र चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके पश्चात निर्विरोध भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, वार्ड नंबर 20 मानु भाविया से पंचायत समिति सदस्य रिंकू शर्मा को निर्विरोध चौपाल ब्लॉक का अध्यक्ष तथा वार्ड नंबर 2 बमटा से पंचायत समिति सदस्य कुलदीप झगटा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया,

CNB News4 Himachal Online News Portal