सीएनबीन्यूज4हिमाचल
फॉलोअप(21-3-2024)
शिमला:-बीजेपी की शिकायत के बाद हिमाचल में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जाने वाली पेंशन/इंदिरागांधी प्यारी बहिन सुख सम्मान निधि योजना पर रोक लगा दी है निर्वाचन आयोग ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा सहित अन्य सभी निर्वाचन आयोग के पास गए।
उधर इस मामले को राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मामले को गम्भीरता से लिया है और मामले पर प्रतिक्रिया ब्यक्त की है उधर आम जनता भी बीजेपी के नेताओं को इस बात के लिए इनको कोस रहै है महिलाओं में इस मामले के बाद काफी नाराजगी पाई जा रही है जनता में चर्चा बनी हुई है “जो बीजेपी के नेता करे और बोले सारा ठीक है” कुछ कांग्रेस जनहित का कार्य करे तो इनको पेट मे मरोड़ शुरू हो जाते है”।
सीएनबीन्यूज़4हिमाचल
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिला विरोधी हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को मिलने जा रहे 1500 रुपए से विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है।
इस योजना का लाभ प्रदेश में पहली अप्रैल, 2024 से प्रदान करने की औपचारिकताएं चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पूरी हो चुकी हैं। नेगी ने कहा कि योजना के लिए बजट का प्रावधान किया जा चुका है, मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। योजना को लागू करने की अधिसूचना सरकार जारी कर चुकी है। अगर महिलाएं अब फार्म जमा कर रही हैं, तो भाजपा और जयराम ठाकुर क्यों विरोध कर रहे हैं? उन्हें महिलाओं को बताना होगा कि क्या वह चाहते हैं कि 18 साल से अधिक आयु की पात्र बेटियों, बहनों और माताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए?नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह महिलाओं के विरोध में आ खड़े हुए हैं। प्रदेश की महिला शक्ति उन्हें इस विरोध का मुंहतोड़ जवाब देगी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को महिला हितैषी योजनाओं का विरोध करना शोभा नहीं देता। उन्हें तो इसका समर्थन करना चाहिए था, लेकिन वह राजनीति करते हुए इस योजना का विरोध कर रहे हैं। भाजपा और जयराम ठाकुर इसलिए भी विरोध कर रहे हैं, चूंकि यह कांग्रेस की गारंटी थी, जिसे सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में ही पूरा कर दिया है।
CNB News4 Himachal Online News Portal


