कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर दी शुभकामनाएं
शिमला:(24 दिसंबर 2022):- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
राठौर ने अपने एक संदेश में तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ,जिन्होंने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आकर इस दिन प्रदेश को पूर्ण राज्य की सौगात दी थी उस समय प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार जिनके अथक प्रयासों से हिमाचल पूर्ण राज्य बना था को याद करते हुए कहा कि यह प्रदेश सदैव इन नेताओं का ऋणी रहेगा,जिनके बदौलत आज हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के तौर पर अस्तित्व में है।

CNB News4 Himachal Online News Portal