चौपाल के दो कांग्रेस नेता बने  ऑब्जर्वर पार्टी होगी और मजबूत

चौपाल के दो कांग्रेस नेता बने  ऑब्जर्वर पार्टी होगी और मजबूत
22मई2024
शिमला/चौपाल:चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र चौहान और पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सन्तोष डोगरा को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मध्य नजर “शिमला शहरी” का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने इस सूचना की चिट्ठी जारी कर यह जानकारी दी है जारी की गई चिट्ठी में यह कहा गया है आदेश तुरंत प्रभाव से जारी होंगे।बड़ी जिम्मेदारी की अधिसूचना जारी कर कांग्रेस पार्टी ने चौपाल क्षेत्र के दोनों नेताओं को शिमला का जिम्मा सौपा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा की गई इस  नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं को जिम्मेदारी से नवाजने से नेताओं और कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ा है।  सन्तोष डोगरा और धीरेंद्र चौहान ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है

 

Check Also

कांग्रेस ने दिखाया दम सिटिंग विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा

कमल शर्मा शिमला:(13-4-2024)हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस ने मास्टर स्ट्रोक मारा है,और दम दिखाया है, …