
न्यूज एजेंसी:शिमला
16 सितंबर 2022
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी को एक ओर झटका लगा राम लाल ठाकुर ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा,

शिमला :(ब्यूरो):-हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने भावुक भरे अंदाज़ से प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा के विरुद्ध कार्य होने से आहत हैं. राम लाल ठाकुर ने बताया कि वह चुनाव प्रबन्धन कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर चुनावों तक कार्य करते रहेंगे. उन्होंने कहा की वह विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे. अपने आप को कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए राम लाल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1972 से वर्तमान समय तक विभिन्न पदों पर काम करता रहा हूं. रामलाल ठाकुर के प्रदेश उपाध्यक्षपद से त्याग पत्र देने से चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी को एक ओर झटका लगा।


CNB News4 Himachal Online News Portal