

चौपाल/सराह:- चौपाल से लगभग 30 किलोमीटर दूर मढाह लाणी (जहां से चुडधार के लिए पैदल रास्ता जाता है) समय करीब 6:30 बजे शाम चार ढारो/ढाबों में अचानक आग लगने से चारों ढाबें जल कर राख हो गए है । इन ढाबों के साथ सड़क पर एक ऑल्टो वह एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई । प्राप्त जानकारी अनुसार ऑल्टो कार खजान सिंह ठेकेदार की बतलाई जा रही है । खजान सिंह जिला सिरमौर के शिलाई का रहने वाला बतलाया जा रहा है, तथा चुडधार मंदिर में ठेकेदारी का कार्य करता है, तथा मोटरसाइकिल मालिक का अभी तक कोई पता नहीं चला है । जिन लोगों के ढाबों में आग लगी है उनके नाम श्याम सिंह गांव ठाणा पुलवाहल । प्रताप सिंह गांव ठाणा पुलवाहल । राकेश गांव हनल । गजटा सराह । आग लगने के कारण का पता नही चला कि यह आग किस वज़ह से लगी है । इस आग जनी से कोई भी जानी नुक़सान ना हुआ है ।


CNB News4 Himachal Online News Portal