महंगाई को ले कर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का विरोध प्रदर्शन
न्यूज एजेंसी/शिमला
शिमला:(2जून2022):-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) ने वामपंथी पार्टियों के द्वारा महंगाई के विरुद्ध 25 से 31मई, 2022 तक देशव्यापी अभियान के

तहत बीते रोज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा लोअर बाज़ार होते हुए नाज तक रैली निकाली गई। इस प्रदर्शन में संजय चौहान, जगत राम, विजेन्द्र मेहरा, जगमोहन ठाकुर, बालक राम, किशोरी डटवालिया, विनोद बिसरांटा, अनिल ठाकुर, हिम्मी देवी, जयशिव ठाकुर, अमित ठाकुर, महेश वर्मा, रमन थारटा, विवेक राज, नेहा आदि ने भाग लिया।
गत 8 वर्षों में बीजेपी सरकार के द्वारा लागू की जा रही नीतियों के चलते देश में महंगाई, बेरोजगारी व कृषि का संकट तेजी से बड़ा है। इससे देश की आम जनता विशेष रूप में मेहनकश वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और उसके रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओ न3 कहा
अप्रैल माह में थोक महंगाई दर 15.08% व खुदरा महंगाई दर 7.79% रही है। जोकि अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। देश में पेट्रोलियम पदार्थों, खाद्य व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमते आसमान छू रही है। सरकार की नीतियों के कारण आज पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, सरसों का तेल, आटा, दूध, सब्जियां व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए पार्टी सरकार से मांग करती है:
1. खाद्य व अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी व मुनाफाखोरी पर तुरन्त रोक लगाई जाए।
2.पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी में तुरन्त कटौती की जाए।
3.सार्वजनिक वितरण प्रणाली(PDS) के तहत सभी को सस्ता राशन दिया जाए तथा इसमे खाद्य तेल, दूध, सब्जियों,चाय, मसालों आदि को भी शामिल किया जाए।
4.रसोई गैस की कीमतों पर नियंत्रण करे तथा इस पर सब्सिडी बहाल करे।
5.सरकार गैर आयकरदाताओं के खाते में हर माह 7500 रुपये डाले।
6. मनरेगा के अंतर्गत रोजगार के दिन बढ़ाए जाए तथा शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार गारंटी योजना तुरन्त प्रभाव से लागू करे।


CNB News4 Himachal Online News Portal