उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने किया ठियोग क्षेत्र का दौरा

शिमला:( 11 मई): उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने  ठियोग क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित बाईपास, मिनी सेक्रेटेरिएट और बस स्टैंड के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को युद्ध स्तर पर तेजी लाने के आदेश दिए ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द क्षेत्र की जनता को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की बहुत पुरानी मांगे है जिसे जल्द से जल्द बनाकर जनता को समर्पित किया जाना है। .इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सौरभ जस्सल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

सीडीपीओ हर महीने करेंगे सुखाश्रय योजना के तहत बनने वाले निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण

जब तक आवास कार्य समाप्त नहीं होता हर तीन महीने बाद रिपोर्ट मौके पर जाकर …