Breaking News

कांग्रेस प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह के सपनो साकार करेगी : कुलदीप राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा राजा साहब के पद चिन्हों पर चलेगी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह के सपनो साकार करेगी : कुलदीप राठौर
           (कमल शर्मा)
Cnbnews4himachal:(ब्यूरो):-11 जुलाई:— कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के दिवंगत नेता राजा वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा है कि

फ़ाइल फ़ोटो—
प्रदेश में कांग्रेस  उनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए प्रदेश के विकास और लोगों के दुःख दर्द को दूर करने  के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी।उन्होंने कहा है कि राजा साहब वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश ने एक ऐसा जन नेता खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी।
कुलदीप सिंह राठौर ने एक बयान में कहा की राजा साहब वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में लोगों का हजूम, हजारों की भीड़ ने साबित कर दिया कि वह कितने लोकप्रिय और जन मानस के नेता थे।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उन्हें व्यक्तिगत जो क्षति हुई है, उसे वह शव्दों में बयां नही कर सकतें।उनके निधन से उन्होंने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया।
राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश में जन मानस के सेवाभाव की जो विरासत छोड़ कर गए है,कांग्रेस उसी विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।कांग्रेस का हर नेता कार्यकर्ता उनके निधन से व्यथित है,और सदमें में है। राठौर ने राजा साहब वीरभद्र सिंह के प्रति प्रदेशवासियों का उनके निधन पर  प्रेमभाव व श्रद्धा सुमन अर्पित करने पर  आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में  राजा साहब वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करेगी।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा और वह हमेशा याद रखें जाएंगे।–

Check Also

आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

  आपदा प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न सीएनबीन्यूज़4हिमाचल शिमला, 24 अप्रैलउपायुक्त कार्यालय शिमला के …