शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिमला, 27 दिसंबर:-शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने पूर्व प्रधानमन्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह एक उच्च स्तरीय बुद्धि जीवी एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। डॉ मनमोहन उच्च कोटि के अर्थशास्त्री, शिक्षक और एक प्रभावी राजनेता भी थे। उन्होंने कहा कि भारत जो आज एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है उसकी नींव डॉ मनमोहन सिंह के द्वारा रखी गई थी, जब वह 1990 के दशक में देश के वित्त मन्त्री थे। अपने प्रधानमन्त्री रहते हुए भी दोनों कार्यकाल में उन्होंने भारतीय अर्थ व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन किए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि डॉ मनमोहन की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि वर्तमान समय में भी “महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना” जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का एक बड़ा और मुख्य साधन है। देश भर के विद्यालयों में “मिड डे मील ” जैसी योजना को भी उनके ही कार्यकाल में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त रक्षा और आर्थिक मोर्चो पर उन्होंने देश की छवि को चमकाया डॉ मनमोहन सिंह की विद्वता और सहजता का सम्मान पूरे विश्व के नेता करते थे भारत अमरीका संबंधों को सुदृढ़ करने में भी
उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी केएक मजबूत स्तम्भ थे और उनके जाने से जो क्षति पार्टी को पहुंची है उसकी भरपाई करना मुश्किल है। यह राष्ट्र उन्हें उनकी सौम्यता, विद्वता, दूरदर्शिता और सरलता के लिए सदैव याद करेगा।

Check Also

बीजेवी नेता देसी मुर्गे की तस्वीरें हाथों में उठाए हुए हैं,नारे जंगली मुर्गे के लगा रहे हैं:रजनीश किमटा

बीजेवी नेता देसी मुर्गे की तस्वीरें हाथों में उठाए हुए हैं,नारे जंगली मुर्गे के लगा …