Breaking News

चौपाल के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी डांगरू किया भेंट 

कमल शर्मा
चौपाल के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री को पहाड़ी डांगरू किया भेंट 


शिमला/चौपाल:चौपाल के वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव धीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की और सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री को डांगरू भेंट किया। धीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री से चौपाल के विकास को ले कर भी आग्रह किया। हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी धीरेंद्र चौहान ने पर्यटन की दृष्टि से चौपाल को विकसित करने का भी अनुरोध किया। उधर भारत जोड़ो यात्रा से लौटने के बाद चौपाल के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र चौहान ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के परिणाम दिखने शुरू हो चुके है देश मे बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही नफरत को लोग समझ चुके है राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने नफरत को मिटा कर दिलो को जोड़ा है।

www.cnbnews4himachal.com

23-1-2023


Check Also

महिला सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता,महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारा नहीं, एक आंदोलन : केशव

महिला सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता,महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारा नहीं, एक आंदोलन : केशव …